ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराखेतों मे घास चर रही बकरी को अजगर ने बनाया निवाला, ग्रामीणों मे दहशत

खेतों मे घास चर रही बकरी को अजगर ने बनाया निवाला, ग्रामीणों मे दहशत

सैंया लादूखेड़ा मार्ग पर खेतों में निकले अजगर ने पास मे घास चर रही बकरी को निवाला बना लिया। पास ही बकरी चरा रहे किशोर मौके पर पहुंचे तो अजगर को देख...

खेतों मे घास चर रही बकरी को अजगर ने बनाया निवाला, ग्रामीणों मे दहशत
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 26 Sep 2022 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सैंया लादूखेड़ा मार्ग पर खेतों में निकले अजगर ने पास मे घास चर रही बकरी को निवाला बना लिया। पास ही बकरी चरा रहे किशोर मौके पर पहुंचे तो अजगर को देख भाग खड़े हुए। किशोरों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सैंया पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया परन्तु समाचार लिखे जाने तक अजगर को पकड़ने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

रविवार शाम गांव सैंया निवासी अरमान 15 वर्ष व मनोज 13 वर्ष सैंया लादूखेड़ा मार्ग पर दामोदर गुर्जर के खेतों के पास बकरी चरा रहे थे। तभी खेतों में मौजूद अजगर ने घास चर रही बकरी को दबोच लिया। बकरी की आवाज सुनकर किशोर मौके पर पहुंचे तो अजगर को देख डर गये। किशोरों ने मोके से घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। अजगर की जानकारी मिलते ही परिजन अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अजगर के चंगुल से बकरी को छुड़ाया। तब तक बकरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सैंया पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को खेत में अजगर मौजूद होने की सूचना दी। किशोर अरमान के पिता ने बताया कि अजगर का शिकार हुई बकरी गर्भवती थी। इसके चलते अजगर ने उसे पकड़ लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें