ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरादौड़ा पड़ने से व्यक्ति जलते चूल्हे पर गिरा

दौड़ा पड़ने से व्यक्ति जलते चूल्हे पर गिरा

थाना क्षेत्र के नगला काजी गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान एक व्यक्ति को दौड़ा पड़ गया। जिससे व्यक्ति सुध-बुध खो बैठा और जलते चूल्हे पर गिर गया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे...

दौड़ा पड़ने से व्यक्ति जलते चूल्हे पर गिरा
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 13 Jan 2020 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के नगला काजी गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान एक व्यक्ति को दौड़ा पड़ गया। जिससे व्यक्ति सुध-बुध खो बैठा और जलते चूल्हे पर गिर गया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घटना का शिकार नगला काजी गांव निवासी 45 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र करन सिंह हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सौदान सिंह अपने घर पर खाना बना रहा था। चूल्हा जल रहा था, तभी अचानक सौदान सिंह को दौड़ा पड़ गया, जिससे वह जलते चूल्हे पर गिर गया। चूल्हे की आग की चपेट में आकर व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहंुचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन व्यक्ति को उच्च स्वास्थ्य केंद्र लेकर चले गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें