ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरापदक विजेता खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

पदक विजेता खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

उज्जैन में हुई 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 3...

पदक विजेता खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 18 May 2022 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

उज्जैन में हुई 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक जीते। बुधवार को आगरा लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि 14 से 16 मई तक हुई प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। आगरा के खिलाड़ियों की बदौलत उत्तर प्रदेश ओवरआल चैम्पियनशिप में उपविजेता बना। प्रतियोगिता में आगरा के 17 खिलाड़ी प्रतिभाग करने गए थे। आस्था सिकरवार, मोहित बघेल, जियांशी गौतम, शेखर बघेल ने स्वर्ण पदक, तास्वी जुरैल, ऐश्वर्या प्रभा, मृणालिनी वशिष्ठ ने रजत पदक और चैतन्य राज, रचित शर्मा, दीपक राज ने कांस्य पदक जीते। मंगलवार/बुधवार की आधी रात आगरा कैंट पर ट्रेन से उतरे खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में संघ के सचिव पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, रोहन शर्मा, करन वर्मा, नितिन बघेल, प्रदीप गौड़ आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें