ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिला

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिला

दो दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे भरतपुर के युवक का शव शनिवार को यमुना में गड़ाया लतीफपुर गांव के समीप मिला । शव मिलने पर परिवार...

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक  का शव दो दिन बाद मिला
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 16 Oct 2021 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे भरतपुर के युवक का शव शनिवार को यमुना में गड़ाया लतीफपुर गांव के समीप मिला । शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को भरतपुर क्षेत्र के चिकसाना क्षेत्र के कुछ लोग देवी प्रतिमा विसर्जन को कोयला अलीपुर के निकट यमुना पर आए थे। यहां स्नान करते समय चार युवक डूबे थे, जिनमें से तीन को लोगों ने उसी समय बचा लिया। जबकि एक का पता नहीं चला। दो दिन से उसकी तलाश की जा रही थी। उसके परिवारीजन यहां आ गए थे। शनिवार सुबह उसका शव गड़ाया लतीफपुर गांव के निकट यमुना में मिल गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें