ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामैनपुरी में रिश्ते के चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

मैनपुरी में रिश्ते के चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रिश्ते के चाचा ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर किशोरी को बंधक बनाया और तमंचे के बल पर गैंग रेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जमा हो गए। घटना के बाद...

मैनपुरी में रिश्ते के चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 18 Jan 2018 03:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रिश्ते के चाचा ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर किशोरी को बंधक बनाया और तमंचे के बल पर गैंग रेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जमा हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी गांव से भाग निकले। पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को जानकारी दी उसका पड़ोसी नामांतर उर्फ पंडे पुत्र जसवंत सिंह यादव बुधवार की रात उसके घर आया और कहा कि उसकी पत्नी घर मे नही है। वो उसकी पुत्री को घर में काम करवाने के बहाने ले गया। इसके बाद उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पुत्री को बंधक बनाकर अपने साथी योगेंद्र पुत्र रामाधार यादव निवासी जाफर पुर थाना बरनाहल के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पुत्री ने शोर मचाया तो उसके सीने पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता देर रात घर में पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। गुरुवार की सुबह थाने पहुंचे परिजनों ने थाना प्रभारी शशिकांत सिंह को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामांतर और योगेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धारा में घटना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद गांव में दबिश दी और एक आरोपी नामांतर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी भाग जाने में सफल हो गया। थाना प्रभारी शशिकांत ने बताया पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। भागे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें