
नोशनल वेतन वृद्धि को भटक रहे 80 साल के शिक्षक
संक्षेप: Agra News - माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने डीडीआर कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना 2015 से पहले 30 जून को सेवानिवृत्त शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि नहीं देने के विरोध में किया गया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शासनादेश की अवहेलना की जा रही है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई।
नोशनल वेतन वृद्धि को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की ओर से डीडीआर कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना 2015 से पूर्व 30 जून को सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को एक नोशनल वेतन वृद्धि न देने के विरोध में किया गया। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक मंडल ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 1 जनवरी 2006 के बाद 30 जून / 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले पूर्व शिक्षकों को 12 जून 2024 के शासनादेश के अनुसार 1 जुलाई, 1 जनवरी को एक नोशनल वेतन वृद्धि प्रदान कर उनके पेंशन तथा ग्रेच्युटी संशोधन के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की है।

पिछले 16 महीने से लगातार इस शासनादेश की अवहेलना की जा रही है। अनावश्यक रूप से कई बार शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा गया फिर भी उनके द्वारा अड़ियल रवैया बनाते हुए कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रदेश के अन्य मंडल के जिलों में इस कार्य को अधिकांश रूप में कर दिया गया है। डीडीआर मनोज कुमार गिरि के द्वारा आगरा तथा अलीगढ़ मंडल में काम नहीं किया जा रहा है। इस कारण इन दोनों मंडलों में पूर्व में सेवानिवृत हो चुके (लगभग 70 से 80 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके) बुजुर्ग शिक्षक साथी शासनादेश जारी होने के 16 महीने बाद भी इसका लाभ नहीं प्राप्त कर सके हैं। शिक्षकों ने कहा है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन करेंगे। वहीं मंडलीय उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज गिरी ने धरने में उपस्थित शिक्षक नेताओं को लिखित में आश्वासन दिया सभी शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ एक माह के अंदर दे दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी, महामंत्री लालमणि द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, मंडलीय मंत्री विमल कुमार सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री सतीश पचौरी , जिलाध्यक्ष पंकेश भदौरिया, जिला मंत्री लोकेश शर्मा, सत्यवीर सिंह, डॉ. प्रमोद गौतम, अशोक पाठक, मीडिया प्रभारी इंद्रमोहन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह नरवार, सागर सिंह यादव, नथाराम उपाध्याय, संतोष शर्मा, पीकेएस चौहान, शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नृपाल रानाउपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




