Agra News: पुलिस मॉर्डन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: पुलिस मॉर्डन स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में शिक्षकों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उपहार भेंट किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Agra News: पुलिस मॉर्डन स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अतुल शर्मा की मौजूदगी रही। छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के अमूल्य योगदान, समर्पण एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।


