
पुलिया निर्माण को वन वे किए गए हाइवे पर डिवाइडर से टकराया टैंकर
Agra News - शहर के सोरों रोड पर एक टैंकर रात में डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में डीजल सड़क पर फैल गया। चालक ने बताया कि वन वे मार्ग पर रिफलेक्टर टेप और रेडियम लाइट्स का अभाव था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई दूसरा वाहन सामने नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
शहर के सोरों रोड पर पुलिया निर्माण को वन वे हुए मोड पर गुरुवार की रात एक टैंकर डिवाइडर से टकरा गया। उसका डीजल भी सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि सामने से दूसरा वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की मानें तो दुर्घटना का कारण वन वे किए गए मार्ग पर रिफलेक्टर टेप न लगा होना रहा। शहर के सोरों गेट इलाके में हाइवे पर ब्लॉक के समीप पुलिस का निर्माण हो रहा है। एक ओर निर्माण पूरा कर अब कार्यदायी संस्था दूसरी ओर पुलिया का निर्माण पूरा कर चुकी है, लेकिन उसे वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है।
इसके लिए निर्माण स्थल से कुछ दूरी पर यातायात पुलिस के बैरियर लगाकर मार्ग को वन कर दिया गया है। गुरुवार की रात यहां एक टैंकर डिवाइडर से टकरा गया, इससे उसका डीजल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। डीजल सड़क पर फैल गया। टैंकर चालक लोकेन्द्र ने बताया कि हाइवे पर पुलिया निर्माण हो रहा है, बैरियर लगे हैं, रोड को वन वे किया गया है, लेकिन कोहरे के समय में भी यहां रिफलेक्टर टेप, रेडियम लाइट आदि नहीं लगी हैं, जिससे अचानक मोड दिखाई देता है और इसी वजह से रात उसका टैंकर टकरा गया, गनीमत रही कि सामने से कोई बडा वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




