ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराताज की टिकटें दोपहर में ही बुक, सैकड़ों हुए निराश

ताज की टिकटें दोपहर में ही बुक, सैकड़ों हुए निराश

वीकेंड पर ताजमहल की सभी टिकटें समय से पहले ही बुक होने के बाद में आने वाले सैलानी मायूस हो रहे हैं। रविवार को भी दोपहर में ही सारी टिकटें बुक हो...

ताज की टिकटें दोपहर में ही बुक, सैकड़ों हुए निराश
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 01 Nov 2020 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

वीकेंड पर ताजमहल की सभी टिकटें समय से पहले ही बुक होने के बाद में आने वाले सैलानी मायूस हो रहे हैं। रविवार को भी दोपहर में ही सारी टिकटें बुक हो गईं।

कोरोना काल में छह महीने तक बंद रहने के बाद 21 सितंबर को ताजमहल जब खुला तो वहां जाने के लिए मात्र पांच हजार पर्यटकों की संख्या निर्धारित कर दी गई। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग जल्द से जल्द टिकटें खरीदकर स्मारक का दीदार करना चाहते हैं। रविवार को दूसरे स्लॉट की सभी 2500 टिकटें दोपहर एक बजे तक बुक हो गईं थीं। बाद में जो लोग ताज देखने के लिए टिकट बुक कराना चाहते थे। उनकी तमन्ना पूरी नहीं हो सकी। रविवार को ताजमहल देखने के लिए 4510 सैलानी आए। इनमें 4496 भारतीय, 14 विदेशी सैलानी भी शामिल थे। मुख्य गुंबद तक 1814 पर्यटक गए। इनमें 221 बच्चे भी शामिल थे।

वहीं, आगरा किला को निहारने के लिए 1716 सैलानी पहुंचे। इनमें 1705 भारतीय, 10 विदेशी और एक सार्क देशों का पर्यटक शामिल रहा। इसके अलावा फतेहपुरसीकरी में 742 सैलानी पहुंचे। अकबर टॉम्ब में 416, मेहताब बाग में 397, बेबीताज में 167, राम बाग में 90, मरियम टॉम्ब में 17 सैलानी पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें