सदर क्षेत्र में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरातफरी

Jan 12, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - सोमवार शाम सदर थाना क्षेत्र के शिवहरे रोड पर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई। आग की लपटें उठने से आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सदर क्षेत्र में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरातफरी

सदर थाना क्षेत्र के शिवहरे रोड पर सोमवार शाम सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में कार से आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। सड़क पर चल रहे वाहन थम गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना शाम करीब 6:40 बजे की बताई जा रही है। शिवहरे रोड स्थित बंगला नंबर 46 के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। लोगों ने कुछ समझा, इससे पहले ही आग तेज हो गई। आसपास के दुकानदार आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

तभी कार की डिग्गी में रखा सीएनजी सिलेंडर नजर आया। सिलेंडर देखकर लोगों में दहशत फैल गई और सभी जान बचाने के लिए दूर हट गए। कई लोग आड़ और मोड़ में छिप गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा बच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि देवरी रोड निवासी सुनील कुमार गौतम सदर में किसी काम से आए थे। गाड़ी पार्क कर के खरीदारी को चले गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;