दीवारों पर उकेरे स्वच्छता के रंग, शहर को सुंदर बनाने का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम ने म्यूज फाउंडेशन और इंडिया राइजिंग के साथ मिलकर एक विशेष वॉल पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने दीवारों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी के संदेश प्रस्तुत किए, जिससे स्थानीय निवासियों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया गया।

दीवारों पर उकेरे स्वच्छता के रंग, शहर को सुंदर बनाने का संदेश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन एवं इंडिया राइजिंग की टीम द्वारा श्री टॉकीज के सामने एक विशेष वॉल पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और स्वयंसेवकों ने दीवारों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पेंटिंग्स में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का ध्यान सहज ही आकर्षित हुआ।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई की आदत विकसित करना और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजकों का मानना है कि इस तरह की कलात्मक गतिविधियां आमजन पर गहरा प्रभाव डालती हैं और उन्हें अपने आसपास की सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित टीमों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तो आगरा को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाना संभव है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।