कब्बाली में रफीक आफताब-जारा डिस्को के बीच हुआ मुकाबला
Agra News - कस्बे में हाजी हरवेन शाह रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर पांच दिवसीय उर्स के तीसरे दिन कव्वाली का मुकाबला आयोजित किया गया। बसपा नेता जुनैद मियां ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किया और श्रद्धालुओं ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

कस्बा स्थित हाजी हरवेन शाह रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर चल रहे पांच दिवसीय उर्स के तीसरे दिन रविवार को मुकाबला-ए-कव्वाली आयोजित हुई। देर रात तक चली सूफियाना महफिल में जायरीन और श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन रात 10 बजे बसपा नेता जुनैद मियां ने मंच पर फीते की गांठ खोलकर किया। उर्स कमेटी की ओर से उन्हें चांदी का मुकुट, शॉल और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य अतिथियों का भी स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शायर फूलमियां अता ने किया। इसके बाद मुकाबला ए कव्वाली का दौर शुरू हुआ, जिसमें रफीक आफताब साबरी और जारा डिस्को दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ।
दोनों कव्वालों ने हाजी हरवेन शाह बाबा की शान में एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समा बांध दिया। कार्यक्रम सुबह करीब चार बजे तक चला, इसके बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई और तबर्रुख़ तकसीम किया गया। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान शाहिद शेडो, सभासद मारूफ कुरैशी, डा. इरफान खान, सज्जादा नशीन फौजी शाह मलंग बाबा, अफसर अली, भुट्टो मंसूरी, शानू शेख, इस्तियाक अली, हाजी जमीला नाज, सलामुद्दीन मंसूरी, हिकमत अली फारूखी, कासिम सलमानी, डा. मुजाहिद हुसैन, आरिफ सलमानी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


