ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करो, 10 प्रतिशत की छूट भी पाओ

ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करो, 10 प्रतिशत की छूट भी पाओ

कोरोना के चलते नगर निगम ने हाउस टैक्स की वसूली की सीधी प्रक्रिय पर फिलहाल रोक लगा दी है। नगर निगम के कर्मचारियों और आम नागरिक की सुरक्षा को ध्यान...

ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करो, 10 प्रतिशत की छूट भी पाओ
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 07 May 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के चलते नगर निगम ने हाउस टैक्स की वसूली की सीधी प्रक्रिय पर फिलहाल रोक लगा दी है। नगर निगम के कर्मचारियों और आम नागरिक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नगर निगम ने घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी की छूट का प्रावधान किया है।

अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर निगम की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन टैक्स जमा करें। उन्हें नगर निगम के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने बताया नगर निगम की वेबसाइट www.nagarnigamagra.com पर जाकर हाउस टैक्स-पे ऑनलाइन पर क्लिक करके या अन्य वेबसाइट www.agrapropertytex.com पर जाकर अपने घर या संपत्ति का टैक्स जमा कर सकते हैं। साथ ही www.agrapropertytex.com पर जाकर अपना मोबाइल नंबर भी रजिस्टर कर सकते हैं। जिससे समय-समय पर नगर निगम के टैक्स संबधी संदेश व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से मिल सकें।

विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित जोन के कर निर्धारण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। लोहामंडी जोन की जनता कर निर्धारण अधिकारी विजय कुमार से फोन नंबर 7300740641 पर संपर्क कर सकती है। इसी तरह हरीपर्वत जोन में एससी भारतीय से फोन नंबर 9458550005, छत्ता जोन में अनिरुद्ध कुमार सिंह से फोन नंबर 9453099081 और ताजगंज जोन के लोग सीपी सिंह से 7300740647 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें