छात्रों का रिजल्ट अधूरा, विवि में प्रदर्शन
आगरा। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परिणाम की गड़बड़ी पर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय के बाहर जमकर...

आगरा। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परिणाम की गड़बड़ी पर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। संगठन ने परिणाम की कमियों को दूर कर छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके बाद उन्होंने अपना ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश सचिव आशीष कुमार प्रिंस के अनुसार विवि की गैरजिम्मेदाराना कार्य प्रणाली के कारण से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में है। विवि ने परिणाम में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां की हैं। इसके चलते छात्रों के साल बर्बाद हो रहे हैं। इसके बाद भी विवि के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। विवि के जिम्मेदार अधिकारी छात्रों की समस्या सुनने तक के लिए तैयार नहीं हैं। मार्क्स वेटिंग, प्रीवियस मार्क्स वेटिंग, रिजल्ट डिटेंड सहित परिणाम की विभिन्न समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पा रहा है। परीक्षा के बाद अंकतालिका देने की जिम्मेदारी विवि की है, लेकिन छात्रों को मार्क्सशीट नहीं मिलती। इसके बाद विवि पहले हाथ से मार्क्सशीट बनाने के लिए कहता है। इसके बाद उसे कम्प्यूटराइज्ड कराने के लिए छात्रों से फीस मांगी जाती है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष आकाश चंद्रा, बलवीर सोन, ताहिर हुसैन, नीरज कुमार, नरेंद्र, नरेश, अजय सिंह, राहुल, अभिषेक वाल्मीकि, शिवा, प्रशांत अभिषेक, आकाश वर्मा मौजूद रहे।
