सिढ़पुरा में छात्रा की तबीयत बिगड़ी
Agra News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान अनोखेलाल इंटर कालेज में एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सिढ़पुरा के पीएचसी की चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद छात्रा ने परीक्षा सफलतापूर्वक दी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सुबह की पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान सिढ़पुरा के गांव नाथूपुर में स्थित अनोखे लाल इंटर कालेज में छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सिढ़पुरा पीएचसी से चिकित्सकों की टीम ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर उपचार किया है। उसके बाद छात्रा ने सकुशल परीक्षा दी है। सिढ़पुरा के पीएचसी प्रभारी डा. प्रदीप गौतम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नाथूपुर स्थित अनोखेलाल इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक का फोन आया कि एक छात्रा को पेट में दर्द की शिकायत है। डा. गौतम स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया।
जिसके बाद छात्रा ने सकुशल परीक्षा दी। स्वास्थ्य टीम में प्रमुख रूप से चीफ़ फार्मासिस्ट रमेश यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विशाल सक्सेना आदि प्रमुख हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


