होली पर 1500 लोग पाबंद, शहरी इलाकों में 4500 कैमरों से निगरानी
Agra News - होली पर हड़दंग करने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और 1200 लोगों को पाबंद किया गया है। इसके अलावा, 450 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटिरिंग कर रही हैं।

होली पर अगर हड़दंग मचाया या त्योहार में किसी प्रकार की खलल डाली तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। लड़ाई झगड़ा करने की आशंका को देखते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिलाकर 1200 लोगों को शांति व्यवस्था के लिहाज से पाबंद किया गया है। इसके अलावा 450 लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं। वहीं पुलिस प्रशासन का संयुक्त पैदल मार्च अभियान चल रहा है। जिससे बाजारों और प्रमुख स्थलों पर संदिग्ध लोगों को चैक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा खुद सुरक्षा इंतजामों की मॉनीटिरिंग कर रही हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि, पूर्व की स्थितियों या जिन-जिन गांवों के पक्षों में लड़ाई झगड़े हुए हैं, उनको ध्यान में रखा गया है। इसके अलावा मामूली बातों पर लोग एक दूसरे से लड़ने झगड़ने लगते हैं, इस आशंका को देखते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लोगों को पाबंद करने की कार्यवाही की है, ऐसे करीब 1200 लोगों को पाबंद किया गया है। इनके अलावा जिले में 450 लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं। एएसपी ने बताया कि, सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई ढील नहीं बरती जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स जनपद में तैनात किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



