ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा विवि में पथराव, रजिस्ट्रार-चीफ प्रॉक्टर और कर्मचारी नेता घायल

आगरा विवि में पथराव, रजिस्ट्रार-चीफ प्रॉक्टर और कर्मचारी नेता घायल

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार को हिसंक झड़प हो गयी। सुविधाओं की मांग को लेकर पहुंचने विवि के खिलाड़ी अभद्रता पर भड़क गए। सुरक्षाकर्मियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो...

विश्वविद्यालय में पथराव में घायल चीफ प्रॉक्टर को देखने नर्सिंग होम पहुंचे कुलपति।
1/ 2विश्वविद्यालय में पथराव में घायल चीफ प्रॉक्टर को देखने नर्सिंग होम पहुंचे कुलपति।
विश्वविद्यालय में पथराव में घायल चीफ प्रॉक्टर को नर्सिंग होम ले जाते विवि कर्मचारी।
2/ 2विश्वविद्यालय में पथराव में घायल चीफ प्रॉक्टर को नर्सिंग होम ले जाते विवि कर्मचारी।
आगरा,हिन्दुस्तान संवादThu, 25 Oct 2018 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार को हिसंक झड़प हो गयी। सुविधाओं की मांग को लेकर पहुंचने विवि के खिलाड़ी अभद्रता पर भड़क गए। सुरक्षाकर्मियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो गयी। सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को खदेड़कर विवि के से बाहर कर दिया। इससे गुस्साए खिलाड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कुलसचिव, चीफ प्रोक्टर, कर्मचारी संघ अध्यक्ष और एक सुरक्षाकर्मी और विवि कर्मचारी घायल हो गया। 
विवि के विभिन्न खेलों की टीम में शामिल खिलाड़ी टीए-डीए न मिलने। इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में टीमों को न भेजे जाने। भेजी गयी टीमों को सुविधाएं न देने सहित अन्य समस्याओं को लेकर विवि में पहुंचे थे। सुबह से विवि में अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों ने कुलसचिव केएन सिंह को आते ही घेर लिया। खिलाड़ी अपनी समस्याओं को लेकर वार्ता करने लगे। चीफ प्रोक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव और कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी भी इस दौरान वहीं मौजूद थे। बातचीत में विवाद बढ़ गया। इसके बाद अधिकारियों और खिलाड़ियों में हाथापाई हो गयी। हाथापायी होते ही सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने छात्रों को धकियाते हुए विवि से बाहर निकालना शुरू कर दिया। बाहर निकलते ही खिलाड़ियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसने लगे। पथराव में कुलसचिव, चीफ प्रोक्टर, कर्मचारी संघ अध्यक्ष और एक सुरक्षाकर्मी और विवि कर्मचारी गंभीर रूप से घालय हो गए। पथराव के बाद खिलाड़ी वहां से भाग गए। विवि सुरक्षाकर्मियों ने दो छात्राओं को पकड़ लिया। छात्राओं को विवि ने पुलिस को सौंप दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें