ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराफतेहाबाद में रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव, आगजनी

फतेहाबाद में रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव, आगजनी

थाना डोकी के गांव पीपरा में रविवार को रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव के बाद आगजनी हो गई। सूचना पर गांव में भारी...

फतेहाबाद में रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव, आगजनी
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 22 May 2022 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना डोकी के गांव पीपरा में रविवार को रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव के बाद आगजनी हो गई। सूचना पर गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा।

प्रेम सिंह पुत्र परशुराम और पूरन सिह पुत्र बाबूलाल में पिछले काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम सिंह पक्ष का एक युवक पिछले दिनों छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर आया है। आरोप है कि उसके घर के सामने से निकलने पर महिलाएं गाली गलौज करती थीं। वहीं रविवार को पूरन सिंह पक्ष के लोगों ने प्रेम सिंह पक्ष के लोगों पर खेत में कूड़ा डालने का अरोप लगाकर गाली गलौज कर दी। तभी पूरन पक्ष का ओम प्रकाश पुत्र भूदेव ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। तभी ओम प्रकाश ने पथराव करने वाले पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

खेत पर हो रहे बवाल के बीच किसी ने प्रेम सिंह पक्ष की झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए। दर्जन भर लोगों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में प्रेम सिंह पुत्र परशुराम, सीमा पुत्री गिरीश, सरोज पत्नी गिरीश, भगवान देवी पत्नी लायक सिंह के चोटें आईं हैं। वहीं दूसरे पक्ष से पूरन सिंह पुत्र बाबूलाल, नेम सिंह पुत्र कोमल सिंह, करन कुमार पुत्र नेम सिंह, ओम प्रकाश पुत्र भूदेव, हरदेवी पत्नी भूदेव और कृष्णा कुमार पुत्री भूदेव घायल हो गए। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना अध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के बाद इलाका चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें