आगरा से एसपी सिंह बघेल 2 लाख से ज्यादा मतों से जीते
आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल को गठबंधन से बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी को 2,11,546 मतों के अंतर से हरा दिया। आगरा लोकसभा सीट पर शुरू के 10 चक्रों तक कशमकश की स्थिति रही। भाजपा...
आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल को गठबंधन से बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी को 2,11,546 मतों के अंतर से हरा दिया।
आगरा लोकसभा सीट पर शुरू के 10 चक्रों तक कशमकश की स्थिति रही। भाजपा प्रत्याशी और गठबंधन प्रत्याशी के बीच कांटे का संघर्ष होता रहा। जलेसर विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी शुरू से ही आगे रहे। छावनी विधानसभा क्षेत्र में भी संघर्ष रहा। बाद में सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली।
इस सीट पर सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। जलेसर और छावनी विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए रहे। बाद में छावनी में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाना शुरू किया। हालांकि ये बढ़त ज्यादा नहीं थी। वहीं जलेसर में कई चक्रों की मतगणना तक वह पीछे रहे। आखिरी के चरणों में इस अंतर को कम कर अपनी लीड दे दी। यहां कुछ हजार मतों का अंतर रहा। उत्तर, दक्षिण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया। शुरू की मतगणना में तो यहां भी दोनों के बीच उतार-चढ़ाव होता रहा। दोपहर तीन बजे के बाद 11वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस राउंड तक एसपी सिंह बघेल की बढ़त 40 हजार से भी ज्यादा जा पहुंची।
आगरा लोकसभा
प्रत्याशी पार्टी मत
प्रीता हरित कांग्रेस 45178
मनोज सोनी बसपा 436321
एसपी सिंह बघेल भाजपा 648637
चंद्रपाल आदर्श समाज पार्टी 2809
राजा व्यापारी पार्टी 1327
रामजीलाल विद्यार्थी पीस पार्टी 1468
हिमांशी लोक गठबंधन 1409
हसनूराम अंबेडकरी निर्दलीय 2783
बाबूलाल निर्दलीय 2389