सीएचसी के बाहर नाला चोक होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में सीएचसी के बाहर नाला चोक होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई नहीं हो रही है, जिससे मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान ने नगर पालिका से सफाई कराने का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

सीएचसी के बाहर नाला चोक होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

तीर्थ नगरी सोरों में सीएचसी के बाहर नाला चोक होने से नाली का गंदा पानी हर समय सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की स्थित बनी है। जिससे मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। हाईवे पर सड़क किनारे पड़े कूड़े व गंदगी की सफाई की मांग स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की है। रविवार को गांव होडलपुर के रहने वाले लालू ने कहा कि सीएचसी के बाहर नाले की सफाई नहीं होने से उसमें कचरा भर गया है। जिसकी वजह से नाले का पानी हर समय सड़क किनारे सीएचसी के गेट के सामने बहता रहता है।

स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान से नाले की सफाई कराने की मांग की है। उसके बाद भी नाले की सफाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान ने स्थानीय लोगों को बताया कि सीएचसी के बाहर नाले की सफाई नगर पालिका के द्वारा कराई जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी हरिपदी गंगा में जाने वाली माइनर में चला जाता है। जिससे हरिपदी गंगा का जल प्रदूषित होता है। सोरों के सहावर गेट पर भी हाईवे पर पड़ा कचरा नहीं उठने के बाद लोगों ने कचरे में आग लगा दी। जिससे वायु प्रदूषण भी होता रहा। होडलपुर के रहने वाले राम नारायण चौधरी, विनोद शर्मा, राजीव वशिष्ठ, मुकेश यादव, गोपाल, राजू, जयराम ने सीएचसी के बाहर नाले की सफाई कराने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।