अस्पताल के बाहर नाला चोक, सड़क किनारे कूड़ा पसरा
Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में सीएचसी के बाहर नाला चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई की मांग की है, जिससे मच्छर जनित रोग फैलने का खतरा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि सफाई नगर पालिका द्वारा कराई जाएगी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

तीर्थ नगरी सोरों में सीएचसी के बाहर नाला चोक होने से नाली का गंदा पानी हर समय सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की स्थित बनी है। जिससे मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। हाईवे पर सड़क किनारे पड़े कूड़े व गंदगी की सफाई की मांग स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की है। रविवार को गांव होडलपुर के रहने वाले लालू ने कहा कि सीएचसी के बाहर नाले की सफाई नहीं होने से उसमें कचरा भर गया है। जिसकी वजह से नाले का पानी हर समय सड़क किनारे सीएचसी के गेट के सामने बहता रहता है।
स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान से नाले की सफाई कराने की मांग की है। उसके बाद भी नाले की सफाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान ने स्थानीय लोगों को बताया कि सीएचसी के बाहर नाले की सफाई नगर पालिका के द्वारा कराई जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी हरिपदी गंगा में जाने वाली माइनर में चला जाता है। जिससे हरिपदी गंगा का जल प्रदूषित होता है। सोरों के सहावर गेट पर भी हाईवे पर पड़ा कचरा नहीं उठने के बाद लोगों ने कचरे में आग लगा दी। जिससे वायु प्रदूषण भी होता रहा। होडलपुर के रहने वाले राम नारायण चौधरी, विनोद शर्मा, राजीव वशिष्ठ, मुकेश यादव, गोपाल, राजू, जयराम ने सीएचसी के बाहर नाले की सफाई कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


