बोले कासगंज: सोरों को बहुस्तरीय पार्किंग की दरकार
Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, विशेष रूप से स्नान पर्वों पर। पार्किंग की कमी के कारण श्रद्धालुओं को वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों ने बहुस्तरीय पार्किंग की आवश्यकता जताई है।

तीर्थ नगरी सोरों को अब बहुस्तरीय पार्किंग की जरूरत महसूस होने लगी है। मार्गशीर्ष मेला, सोमवती अमावस्या, कावंड़ मेला समेत अन्य स्नान पर्वों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए सोरों आते हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए सोरों में कोई पार्किंग नहीं हैं। जिससे वाहनों तीर्थ नगरी के अंदर व सड़कों के किनारे खड़ा करना पड़ता है। वाहनों की अधिकता की वजह से स्नान पर्वों पर श्रद्धालु घंटो जाम में फंसे रहते हैं। सोरों के तीर्थ पुरोहित, सोरों में स्नान करने आए श्रद्धालु व स्थानीय लोगों ने वाहनों की अधिकता से होने वाली दिक्कतों व बहुस्तरीय पार्किंग की जरूरत पर अपने लोक प्रिय समाचार पत्र दैनिक हिन्दुस्तान से अपने विचार साझा किए हैं।
उत्तर भारत में गंगा किनारे सोरों सूकर क्षेत्र प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान विष्णु का तृतीय अवतार वराह के रूप में सोरों में होने से इस तीर्थ की महत्ता पुराणों में भी विर्णत है। सोरों में मार्गशीर्ष मेला के साथ ही आयोजित होने वाले अन्य स्नान पर्वों पर नेपाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ ही देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सोरों आते हैं। सोरों में विगत वर्षों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्नान पर्वों पर हजारों की संख्या में सोरों में आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुध किसी को नहीं आई है। मार्गशीर्ष मेला व पंचकोसी परिक्रमा, सोमवती अमावस्या, पूर्णिमा के स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं के वाहन अस्थायी पाकिंग के साथ ही सड़कों के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। तीर्थ पुरोहित व हरिपदी पर धार्मिंक अनुष्ठान करने आए श्रद्धालुओं ने कहा कि सोरों में बहुस्तरीय पार्किंग होगी तो वाहनों को खड़ा करने में सुविधा होगी। स्नान पर्वों पर वाहनों की अधिकता के कारण लगने वाला जाम से भी श्रद्धालुओं को निजात मिलेगी। श्रद्धालुओं ने कहा कि वाहन जब पार्किंग में खड़े होंगे तो उनके वाहन भी सुरक्षित होंगे। बहुस्तरीय पार्किंग में कम जगह में अधिक संख्या में वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगी। बहुस्तरीय पार्किंग भूमितल में भी बनाई जा सकती है। जिससे मेला मैदान भी सुरक्षित रहेगा और उसके एक हिस्से में नीचे पार्किंग की भी सुविधा भी दी जा सकती है। प्रदेश सरकार यदि अलग से भूमि का इंतजाम करके पार्किंग बनाए तो यह और भी अच्छा होगा। बहुस्तरीय पार्किंग होने की स्थिति में जिला प्रशासन को अस्थायी पार्किंग बनाने की भी जरूरत नहीं होगी। तीर्थ नगरी सोरों में विगत वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है। सोरों आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए बहुस्तरीय पार्किंग की बहुत आवश्यकता है। जिससे श्रद्धालुओं के वाहन सुरक्षित पार्किंग खड़े होंगे। - शरद पांडेय तीर्थ नगरी सोरों में स्नान पर्वों में हजारों की संख्या में वाहनों से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान इन वाहनों के लिए पार्किंग नहीं होने से जाम की समस्या होती है। श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग में खड़े होंगे तो जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसलिए पार्किंग का निर्माण होना बहुत जरूरी है। - श्याम दीक्षित तीर्थ नगरी सोरों में आगामी वर्षों में आने वाले वाहनों की संख्या में और वृद्धि होगी। मार्गशीर्ष मेला व स्नान पर्वों पर श्रद्धालु वाहनों के किनारे खड़ा कर दते हैं। ऐसे में अगर सोरों में पार्किंग की व्यवस्था ठीक होगी तो श्रद्धालुओं के वाहन सुरक्षित तरीके से पार्किंग में खड़े होंगे। - प्रवेश कुमार सोरों में बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण होने से विभिन्न प्रदेशों से धार्मिक अनुष्ठान करने आने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। पार्किग में सुरक्षित वाहन खड़ा करके वह निश्चिंत होकर धार्मिक अनुष्ठान कर सकेंगे। पार्किंग होने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होंगे। - महेंद्र सिंह तीर्थ नगरी में मार्गशीर्ष मेला व कावंड़ मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से सोरों आते हैं। मार्गशीर्ष मेला के दौरान मैदान भरा होने से वाहन सोरों की सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। जिसकी वजह से जाम की समस्या होती है। तीर्थ नगरी में बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण जरूरी है। राज उपाध्याय सोरों में बहुस्तरीय पार्किंग होने पर कम जगह में अधिक संख्या में वाहन सुरक्षित तरीके से खड़े होंगे। श्रद्धालु पार्किंग होने पर नियत स्थान पर अपने वाहनों को सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से खड़ा करेंगे। पार्किंग होगी तो स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा। - सोमदत्त पाठक तीर्थ नगरी में बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण होने से मार्गशीर्ष मेला और स्नान पर्वों पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। श्रद्धालुओं के वाहन सुगमता से आवगामन कर सकेंगे। पार्किंग होने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक गतविधियां भी तेज होंगी। - कासिम तीर्थ नगरी में आगामी वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। श्रद्धालु अब निजी वाहनों से ही गंगा स्नान व धार्मिक अनुष्ठान करने आ रहे हैं। ऐसे में वाहनों की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुए बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण बहुत आवश्यक है। - जय प्रकाश त्रिवेदी तीर्थ नगरी सोरों में आने पर वाहन को खड़ा करने का स्थान नियत नहीं हैं। ऐसे में इन जगहों पर वाहनों के पार्किग केा लेकर अगर सुविधा होगी तो श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। वह अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ करके निश्चिंत होंगे कि उनके वाहन सुरक्षित खड़े हैं। - लखमी चंद्र सोरों में बहुस्तरीय पार्किंग होने पर श्रद्धालु अपने वाहनों को खड़ा करके पुरोहितों के पास जा सकेंगे। पार्किंग नहीं होने पर श्रद्धालुओं को वाहन में अपने ड्राइवर या परिजन को वाहन रखाने के लिए छोड़ना पड़ता है। पार्किंग होगी तो वाहन सुरक्षित खड़े हो सकेंगे। - हरिओम नागर तीर्थ नगरी सोरों में बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण बहुत आवश्यक है। वाहनों की संख्या समय के साथ तेजी से बढ़ रही है। श्रद्धालुओं में निजी वाहनों से सोरों आने का चलन तेजी से बढ़ा है। देरशाम को सोरों आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग से काफी लाभ होगा। - अनिल कुमार निर्भय सोरों आने पर श्रद्धालुओं को अपने वाहन मेला मैदान या फिर सड़क के किनारे अपना वाहन मजबूरी में खड़ा करना पड़ता है। जिससे वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। पार्किंग होने पर वाहन सुरक्षित रहेगा। पार्किंग का निर्माण होना बहुत जरूरी है। - वीरज कुमार तीर्थ नगरी में बहुउद्देश्यीय पार्किंग का निर्माण अब बहुत आवश्यक हो गया है। पार्किंग के निर्माण से श्रद्धालुओं के वाहन सुरक्षित तरीके से खड़े होंगे। श्रद्धालुओं में वाहन की असुरक्षा का भाव भी नहीं होगा। इसलिए बहुउद्देश्यीय पार्किग का निर्माण किया जाए। - भूपेश शर्मा राजस्थान व मध्य प्रदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में निजी वाहनों से ही सोरों आते हैं। रात के समय रूककर वह हरिपदी गंगा पर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। विगत वर्षों में वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। आगामी वर्षों में भी श्रद्धालुओं व वाहनों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण जरूरी है। - सुरेश चंद्र त्रिवेदी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




