Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSomnath Swabhiman Festival Celebrated with Reverence at Kailash Temple
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व :  1100 दीपों से जगमगाया कैलाश मंदिर

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : 1100 दीपों से जगमगाया कैलाश मंदिर

संक्षेप:

Agra News - कैलाश मंदिर में शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। डा. बबीता सिंह चौहान के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में 1100 दीप जलाए गए। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति का गौरव और संघर्ष की गाथा को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना था। श्रद्धालुओं ने एकता और स्वाभिमान का संकल्प लिया।

Jan 10, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

कैलाश मंदिर के प्रांगण में शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान के नेतृत्व में मनाया गया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान के प्रतीक के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को शिवभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. बबीता सिंह चौहान ने दुग्धाभिषेक के साथ किया। मंदिर परिसर और यमुना घाट को 1100 दीपों से रोशन किया गया। शाम ढलते ही कैलाश मंदिर का कोना-कोना दीपों की झिलमिलाहट से नहा उठा। महिला आयोग की अध्यक्ष ने दीप जलाते हुए कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के गौरव और संघर्ष की गाथा से परिचित कराना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्दा समारोह में सोमनाथ मंदिर के इतिहास और पुनरुद्धार में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने एक साथ 1100 दीप जलाकर अपनी आस्था प्रकट की और राष्ट्र के स्वाभिमान व एकता का संकल्प लिया। यमुना की लहरों पर दीपों की परछाई ने अलौकिक दृश्य उत्पन्न किया। कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि और आयोजन समिति ने बताया कि यह पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गौरवशाली अतीत को याद करने का अवसर है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।