ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामिट्टी को दिया आकार, मन के विचार से लुभाया

मिट्टी को दिया आकार, मन के विचार से लुभाया

आगरा कॉलेज के वार्षिक समारोह ‘आशाएं-2020 में सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक और ज्ञान की प्रतियोगताएं हुई। छात्रों ने अपनी कला और ज्ञान से सभी को प्रभावित किया। वार्षिक उत्सव के चौथे दिन काव्य, भाषण,...

मिट्टी को दिया आकार, मन के विचार से लुभाया
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 03 Feb 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा कॉलेज के वार्षिक समारोह ‘आशाएं-2020 में सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक और ज्ञान की प्रतियोगताएं हुई। छात्रों ने अपनी कला और ज्ञान से सभी को प्रभावित किया। वार्षिक उत्सव के चौथे दिन काव्य, भाषण, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, तबला, क्ले मॉडलिंग, पेन्टिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयेाजन किया गया।

वार्षिक उत्सव में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ‘अनुच्छेद 370 हटाना देश की एकता के लिए आवश्यक था विषय पर किया गया। इसमें छात्रों ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से देश में दोहरी नागरिकता का अंत हुआ व लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश में एक विधान व एक निशान की व्यवस्था लागू हो गयी। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मिट्टी को अपने हाथों से आकार देते हुए अपने मन के भाव को प्रदर्शित किया। उन्होंने मिट्टी से नारी शक्ति को प्रमुखता देते हुए मूर्तियां बनायीं।

शास्त्रीय गायन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रागों को गाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने तबला व सितार वादन प्रतियोगिताओं में भी अपनी कला का लोहा मनवाया। इसके अतिरिक्त पेन्टिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढकर भाग लिया। इस मौके पर डॉ. अमिता सरकार, डॉ. रीता निगम, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. आंश्वना सक्सेना, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. सोनल सिंह मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें