आगरा में आभूषण बनाने के नाम पर 46 किलो चांदी हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Agra News - छत्ता क्षेत्र में चांदी कारोबारी नीरज वर्मा ने दो कारीगर भाइयों पर 46.1 किलोग्राम चांदी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। आरोप है कि कारीगरों ने आभूषण तैयार नहीं किए और चांदी वापस नहीं की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना छत्ता क्षेत्र में चांदी कारोबारी के साथ लाखों रुपये की चांदी की ठगी का मामला सामने आया है। बेलनगंज निवासी नीरज वर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दो कारीगर भाइयों पर 46.100 किलोग्राम चांदी हड़पने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युग ऑर्नामेंट्स नाम से चांदी के आभूषणों का कारोबार करता है। उसने मई 2024 में अलग-अलग तिथियों पर आभूषण तैयार कराने के लिए कुल 46 किलो से अधिक चांदी कारीगर मनीष कुमार और सुभाष कुमार को दी थी।
आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो तैयार आभूषण लौटाए गए और न ही चांदी वापस की गई। पीड़ित का कहना है कि मांग करने पर आरोपियों ने चांदी को व्यापार में लगाने की बात कहकर टालमटोल की। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार और सुभाष कुमार, निवासी आनंद नगर गढ़ी भदौरिया, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




