महिलाओं ने कलश धारण कर निकाली आमंत्रण यात्रा
पुरषोत्तम मास के अवसर पर चौराहा धाकरान के प्राचीन चामुंडा मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य चंद्रशेखर तिवारी कथा का व्याख्यान करेंगे, जिसमें श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव और त्याग की कथाएँ प्रस्तुत की जाएंगी। यह कथा 8 से 16 जून तक दोपहर 3 से 7 बजे तक होगी।

पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर चौराहा धाकरान स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर सुभाष पार्क में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री हरदोल गौ धाम कुकथला ब्लॉक बिचपुरी आगरा से आचार्य चंद्रशेखर तिवारी के श्री मुख से कथा का रस पान होगा। बुदेले मंदिर नगला धाकरान के महंत शास्त्री प्रवेंद्र तिवारी के सानिध्य में व चामुंडा मंदिर के महंत हरिओम शास्त्री की उपस्थिति में भक्ति की बयार बहेगी। मीडिया प्रभारी कर्ण सिंह धाकड़ ने बताया गया कि श्री रामकथा में श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव, बाल लीला और त्याग के साथ अधर्म के नाश की कथाओं का व्याख्यान किया जाएगा।
सोमवार को परीक्षित नरेंद्र सिंह धाकड़ व फूलवती धाकड़ के उपस्थिति में लगभग 251 महिलाओ ने पीत वस्त्रों के साथ कलश धारण कर क्षेत्रीय लोगों को कथा के रस पान हेतु आमंत्रण यात्रा निकाली। आचार्य चंद्र शेखर तिवारी ने बताया कि कथा 8 से 16 जून तक दोपहर तीन से सात बजे तक होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


