श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें 108 महिलाओं ने कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कथा का आयोजन स्वामी रामचंद्र गिरि महाराज के निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है और यह 14 अप्रैल तक चलेगी।

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

तीर्थ नगरी सोरों में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई है। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 108 महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचीं। यहां कथावाचक ने कलश स्थापित कराए और पहले दिन भागवत कथा के महत्व की कथा सुनाई। भागवत कथा का आयोजन सोरों के श्री वराह मंदिर के स्वामी रामचंद्र गिरि महाराज के द्वितीय निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है। कलश यात्रा का शुभारंभ हरपदी किनारे स्थित भगवान वराह के मंदिर से हुआ। कलश यात्रा में भगवान वाराह की आकर्षक झांकी भी सम्मिलित की गई।

कलशयात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। महिलाएं कलश लेकर कस्बा के चंदन चौक, हर की पैड़ी समेत विभिन्न मार्गों से गुजरते करते हुए कथा पांडाल पर्यटन केंद्र पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। इसके बाद महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद ने कथा का रसपान कराया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रेल तक प्रतिदिन कथा का रसपान कराया जाएगा। सभी श्रद्धालु समय से पांडाल में पहुंचकर कथा का रसपान करें। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।