सीवर ओवरफ्लो से आवास विकास के लोग परेशान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगराआवास विकास कॉलोनी के कई सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर हो गई है। गंदा पानी घरों में बैक मार रहा है, खासकर सेक्टर छह, सात, 10 और 12 के निवासियों को। शनिवार को सेक्टर सात के निवासियों ने पार्षद से शिकायत की, जिसमें बवाग कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।

आवास विकास कॉलोनी के कई सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर हो गई है। हालात यह हैं कि गंदा पानी घरों में बैक मार रहा है। हाल की बारिश में सीवर का पानी कमरों और रसोईघरों तक पहुंच गया था। सबसे अधिक परेशानी सेक्टर छह, सात, 10 और 12 के निवासियों को झेलनी पड़ रही है। शनिवार को सेक्टर सात के लोगों ने पार्षद सुषमा जैन से शिकायत कर बवाग कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कर्मचारी मशीन लेकर आते हैं, लेकिन सीवर की सफाई किए बिना लौट जाते हैं। पार्षद सुषमा जैन ने बताया कि समस्या से बवाग अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें:सीवर ओवरफ्लो से आवास विकास के लोग परेशान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


