Agra News: शिवाजी मार्केट में सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: शिवाजी मार्केट में सीवर का गंदा पानी बहने से व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। इससे आवागमन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है और कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ा है। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो प्रदर्शन किया जाएगा।

Agra News: शिवाजी मार्केट में सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी

Agra News: शिवाजी मार्केट के मुख्य बाजार में रोजाना सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने से व्यापारी और हजारों राहगीर परेशान हैं। गंदे पानी के बीच से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक श्याम भोजवानी सहित पदाधिकारियों ने बताया कि इसी मार्ग से छीपीटोला, चक्की पाट और श्री श्याम जी मंदिर जाने वाले लोगों का दिनभर आवागमन रहता है। व्यापारियों ने नगर निगम से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। जल्द समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: शिवाजी मार्केट में सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी