दयालबाग में 600 मीटर सड़क बन गई तालाब

Feb 16, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - दयालबाग के लालगढ़ी-सिकंदरपुर मार्ग का लगभग 600 मीटर हिस्सा जलभराव के कारण तालाब में बदल गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वैकल्पिक रास्ते अपनाए हैं और सीडीओ से समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिला है।

दयालबाग में 600 मीटर सड़क बन गई तालाब

दयालबाग के लालगढ़ी-सिकंदरपुर मार्ग का लगभग 600 मीटर हिस्सा कई वर्षों से जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, सड़क पर नाला न होने की वजह से पानी सड़क पर भरने से सड़क पर लगभग एक फीट से अधिक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि कई ग्रामीणों ने इस मार्ग से आना-जाना बंद कर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। यह मार्ग लालगढ़ी और सिकंदरपुर, यमुना पर बने पांटून पुल के जरिए खंदौली और हाथरस के दर्जनों गांवों को भी जोड़ता है।

सड़क बंद होने से ग्रामीणों को अब 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। मार्ग पर तीन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण ने सोमवार को सीडीओ प्रतिभा सिंह से मुलाकात कर समस्या बताई। सीडीओ ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस दौरान राकेश बघेल, घूरेलाल, राम अवतार, विनोद बघेल, उत्तम सिंह, सोनू जैन, जयवीर, दीपक आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।