भीषण गर्मी में जनजीवन हुआ प्रभावित, पारा 43 डिग्री बरकरार
भीषण गर्मी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग परेशान हैं। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और रात में भी राहत नहीं मिल रही। बाजारों में खरीददारी सुबह और शाम के समय हो रही है।...

भीषण गर्मी में लोगों के हाल बेहाल हैं। दिन में तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस बना है। शहर व कस्बों की सड़कों पर दोपहर 12 बजे से ही सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं हैं। तापमान अधिक रहने से बिजली की ट्रिपिंग की समस्या से भी लोग परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को तपनभरी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोग भीषण गर्मी से परेशान दिखे। शहर व कस्बों के बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा और लोग शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर गन्ना का रस व अन्य शीतल पेय पदार्थ पीकर शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने का प्रयास करते दिखे।
धूप से बचने के लिए लोग बाजारों में सुबह व शाम के समय खरीददारी करने के लिए निकल रहे हैं। भीषण गर्मी में वृद्ध व बच्चे अधिक परेशान हैं। हीट वेव से बचने के लिए वह दोपहर के समय घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों दिन व रात गर्मी से परेशान हैं। हाईवे व सड़कों पर दोपहर में बाइक सवारों की संख्या काफी कम हो जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


