भीषण गर्मी में गर्म हवाओं ने उड़ाई लोगों की नींद
जनपद में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। रात की गर्मी से नींद पूरी नहीं हो रही। हीटवेव के कारण बाजारों में ग्राहक कम हो गए हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से ग्राहक भी शहर नहीं आ रहे, और शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

जनपद में लगातार तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की वजह से लोगों को दिन व रात के समय भीषण गर्मी परेशान कर रही है। रात के समय गर्मी के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। हीटवेव के चलते शहर व कस्बों के बाजारों में दोपहर के समय ग्राहक नदारद दिखते हैं। जिसकी वजह से कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तपिश भरी गर्मी के कारण शहर व कस्बों के बाजारों से ग्राहक सुबह 11 बजे ही घरों की ओर जाना शुरू हो गए। दोपहर एक बजे बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
दुकानदारों ने कहा कि हीटवेव व भीषण गर्मी की वजह से ग्राहकों ने बाजारों से दूरी बना ली है। गर्मी का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र से ग्राहक शहर व कस्बों में नहीं आ रहे हैं। दिन व रात में तापमान अधिक रहने के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं होने से कमजोरी व घबराहट महसूस हो रही है। दोपहर के समय सड़कें व गलियां सूनी हो रही है। शहर व कस्बों में लोग सुबह व शाम के समय खरीददारी के लिए निकल रहे हैं। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर रहने के कारण शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


