आंधी-बारिश से बिगड़ा मौसम, कई इलाकों में बिजली प्रभावित
Agra News - शुक्रवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव आया, जिसके बाद तेज धूलभरी आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। इससे शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ, बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग ने रात नौ बजे से आपूर्ति बहाल की। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था।

शुक्रवार की शाम एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तेज धूलभरी आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण शहर में जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के साथ उठी धूल से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। बिजली शाम से ठप्प हो गई। जिसे लाइनों को चैक करने के बाद रात नौ बजे से बहाल कर दिया गया। इस दौरान शाम करीब सात बजे से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट और सहावर गेट क्षेत्रों में अंधेरा छा गया।
कई स्थानों पर घरों और प्रतिष्ठानों में इनवर्टर और जनरेटर के सहारे रोशनी की व्यवस्थासे काम चलाया, लेकिन रात को काफी देर तक बिजली न आने से दिक्कतें बनी रहीं। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद विभागीय कर्मचारी सक्रिय हो गए। प्रभु पार्क बिजली घर और भिटौना बिजली घर से कर्मचारियों की टीमों ने बारिश रुकने के बाद टार्च की रोशनी में लाइनों की जांच शुरू की और पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशने में जुट गए। रात नौ बजे तक लाइनों को चैक करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अगले 24 घंटों के दौरान आंधी, बिजली गरजने, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया था। इसी के तहत शुक्रवार शाम से ही लोगों के मोबाइल फोन पर मौसम से संबंधित चेतावनी संदेश मिलने लगे थे, जिससे लोग सतर्क हो गए। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


