गलनभरी सर्दी की दस्तक, पारा नौ डिग्री सेल्सियस
Agra News - जनपद में गलनभरी सर्दी का असर बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और गिरावट की संभावना जताई है। सुबह बादल...

फैक्ट फाइल- 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
09 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
12 किलोमीटर प्रति घंटे की चली हवा
जनपद में गलनभरी सर्दी ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के बीच चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास कराया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पारा और गिरने की संभवाना जताई है।
रविवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। सर्द हवा ने लोगों को घरों में ही रहने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर के हल्की धूप निकली भी लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। गलनभरी सर्दी की वजह से बुजर्ग भी घरों के अंदर ही रहे। शहर व कस्बों के बाजारों में शाम सात बजे से ही सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। बाजारों में जो लोग थे। वह भी अपने बदन को गर्म कपड़ों से ढके हुए नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव भी जलाए। दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।