Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSevere Cold Wave Disrupts Train Services and Daily Life in District
कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से जनजीवन बेहाल, कोहरे से ट्रेनें लेट

कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से जनजीवन बेहाल, कोहरे से ट्रेनें लेट

संक्षेप:

Agra News - जनपद में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से लोग परेशान हैं। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव जलाते हैं और रेन बसेरों में…

Jan 04, 2026 08:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

जनपद में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच शीतलहर लोगों को ठिठुरन का एहसास करा रही है। कोहरे की वजह से शहर के जंक्शन स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को दिक्कतें बढ़ गई हैं। शनिवार को लखनऊ की ओर जाने वाली उदयपुर सिटी कवि गुरू एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंची। मथुरा से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे देरी से जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। सर्द मौसम में ट्रेनों के लेट होने का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। ट्रेन पकड़ने के लिए सर्द मौसम में लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार जनवरी माह में सबसे सर्द दिन

शनिवार जनवरी माह में सबसे सर्द दिन रहा। दोपहर के समय अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री से नीचे पहुंचने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को दोपहर के समय भी बदन ढकने के लिए मजबूर कर दिया है। सुबह लोग देरी से सोकर उठ रहे हैं और शाम होते ही घरों में पहुंच जाते हैं। कड़ाके की सर्दी से बच्चों व बुजर्गों की दिक्कतें सबसे ज्यादा बढ़ी हैं। बुजर्ग लगातार सर्दी से बचने के लिए घरों में ही रह रहे हैं।

मध्यरात्रि से सुबह तक कोहरे की वजह से परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जंक्शन स्टेशन से लखनऊ से कासगंज आने वाली उदयपुर सिटी कविगुरू एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंची। थावे-साबरमती एक्सप्रेस भी करीब 30 मिनट पर देरी से जंक्शन स्टेशन पर आई। लखनऊ से जयपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी 20 मिनट देरी से चल रही है। कासगंज से लखनऊ की ओर जाने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस भी कोहरे की वजह से चार घंटे देरी से कासगंज आई।