Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSevere Cold Leads to Rising Illnesses 628 Patients Treated at District Hospital
सर्दी में लापरवाही पड़ रही भारी, बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे लोग

सर्दी में लापरवाही पड़ रही भारी, बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे लोग

संक्षेप:

Agra News - जनपद में कड़ाके की सर्दी के चलते लोग बुखार, सांस और डायरिया से प्रभावित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में 628 रोगी उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से 140 बुखार और 30 डायरिया के शिकार हैं। चिकित्सकों ने सर्दी से बचाव के उपायों पर ध्यान देने की सलाह दी है।

Jan 09, 2026 12:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

जनपद में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी में लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। सर्द मौसम में लोग बुखार, सांस व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में गुरूवार को उपचार कराने के लिए 628 रोगी उपचार कराने पहुंचे। इन रोगियों में 140 रोगी बुखार व 30 रोगी डायरिया से पीड़ित हैं। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि गलनभरी सर्दी में लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:पुलिस महकमें की शिकायतों के निस्तारण में कासगंज प्रदेश में प्रथम स्थान पर

जिला अस्पताल में आए बुखार से पीड़ित 140 रोगियों में 12 वर्ष से ऊपर के 80 रोगी और 12 वर्ष से कम उम्र के 60 रोगी हैं। सर्द मौसम अलर्जी व सांस रोग से पीड़ित 110 रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार किया है। सांस रोग से पीड़ित रोगियों में 12 वर्ष से अधिक उम्र के 70 और 12 वर्ष से कम उम्र के 40 रोगी हैं। डायरिया से पीड़ित 30 रोगियों का भी चिकित्सकों ने उपचार कर दवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सर्द मौसम में तीमारदार व रोगियों के लिए हीटर लगवाए गए हैं।

चिकित्सक रोगियों व तीमारदारों को सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। ह्रदय व सांस रोग से पीड़ित रोगियों को चिकित्सक के द्वारा दी गई दवाओं का समय से सेवन करने की सलाह दी जा रही है। बुजर्ग व बच्चों को सुबह व शाम के समय घरों पर ही रहने को भी कहा जा रहा है।