कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, दिन में निकली धूप ने दी राहत
Agra News - जनपद में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है, सुबह देर से निकलना और शाम को जल्दी घर जाना आम हो गया है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिससे मुश्किलें बढ़ गई हैं। धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन सर्दी का असर बना हुआ है।

जनपद में लगातार कड़ाके की सर्दी व घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। कोहरे ने हाईवे व सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थाम रखी है। परिवहन सेवाएं भी कोहरे में प्रभावित हुई हैं। गलनभरी सर्दी में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह के समय लोग देरी से घरों से निकल रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में चले जाते हैं।
शनिवार की अलसुबह जब लोग सोकर उठे तो उनका सामना घने कोहरे व गलनभरी सर्दी से हुआ। जिले में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। दिन में घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा।
दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत जरूरी दी। दोपहर बाद तापमान गिरना हुआ तो लोग बाजारों से अपने घरों की ओर जाना शुरू हो गए। सर्दी का आलम यह है कि 12 डिग्री पहुंचते ही गलन का एहसास लोगों को होने लगा। शहर व कस्बों में शाम के समय लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर सर्दी से बचने का सिर्फ अलाव ही सहारा है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


