
वायु मंडल में तेज हवा के साथ घनी हुई धुंध व धुंए की परत
Agra News - जनपद में तेज हवा के साथ वायु प्रदूषण बढ़ने से धुंध की परत घनी हो गई है। इससे आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 293 सांस रोगी उपचार के लिए पहुंचे। विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली के बाद वायु प्रदूषण में कमी नहीं आई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
जनपद में दोपहर के समय चली तेज हवा के साथ वायुमंडल में अचानक वायु प्रदूषण बढ़ते ही धुंध व धुंध की परत घनी हो गई है। हवा में प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन होने लगी। अस्थमा व सांस रोग से पीड़ित बुजर्ग, बड़े व बच्चों को वायु प्रदूषण की वजह से परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को सांस संबंधी रोगियों की सख्या में अचानक वृद्धि हो गई। सांस संबंधी रोग से पीड़ित 293 रोगी उपचार के लिए जिला अस्पतला पहुंचे। सोमवार की सुबह से ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक दोपहर के समय 180 के पार पहुंचते ही लोगों को आंखों में जलन होने लगी।

एनसीआर की ओर से आ रही हवा की वजह से आसमान में धुंध व धुंध की घनी परत साफ दिखाई दे रही थी। दीपावली के बाद हवा लगातार प्रदूषित बनी हुई है। वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हवा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने से अस्थमा व सांस रोगों से पीड़ितों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। सरकारी व निजी चिकित्सकों के पास सांस से पीड़ित रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचे सांस रोग से पीड़ित 293 रोगियों में से 12 वर्ष से ऊपर के 151 रोगी है। 12 वर्ष से कम उम्र के 142 रोगी उपचार के लिए पहुंचे हैं। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि हवा प्रदूषित होने के कारण अस्थमा व सांस रोग से पीड़ित रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। चिकित्सक रोगियों का उपचार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


