
धुंध व धुंए के प्रदूषण से हो रही आंखों में जलन
Agra News - जनपद में सर्द मौसम के बावजूद वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों की आंखों में जलन और अस्थमा के रोगियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। बुखार के कारण भी कई लोग अस्पताल पहुंचे, जिनमें से अधिकांश 12 वर्ष से कम उम्र के थे।
जनपद में सर्द मौसम ने भले ही दस्तक दे दी है। उसके बाद भी लोगों को वायु प्रदूषण कम नहीं होने से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। अस्थमा व सांस संबंधी रोग से पीड़ितों की भी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद लोगों को सुबह व शाम होते ही सर्दी का एहसास होता रहा। मंगलवार को भी दिन के समय आसमान में धुंध व धुंए की परत छाई रही। देरशाम वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 पार करने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। सुबह व शाम के समय प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है।
जिला अस्पताल में मंगलवार को भी सांस रोग से पीड़ित 160 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 79 और 12 वर्ष से अधिक उम्र के 81 रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार किया है। पीएचसी के साथ ही निजी चिकित्सकों यहां भी अस्थमा के रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के बाद बुखार की गिरफ्त में लोग जनपद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को बुखार से पीड़ित 189 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 12 साल से कम उम्र के 91 और 12 साल से ऊपर के 98 रोगी हैं। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच कराई है, जिससे मलेरिया व डेगूं होने की स्थिति में उनका उपचार किया जा सके। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1284 रोगियों से 53 रोगी डारिया से पीड़ित हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




