ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरापंजाब की महिला नेता को भेजता था अश्लील मैसेज, दबोचा

पंजाब की महिला नेता को भेजता था अश्लील मैसेज, दबोचा

शहर के अशोक नगर का एक युवक सोशल नेटवर्क के फेसबुक पर पंजाव की राजनीतिक पार्टी की महिला नेत्री को अशलील मैसेज भेजने में लगा हुआ था। इस मामले में महिला नेत्री ने पंजाब के फिरोजपुर के थाना मैटोर में...

पंजाब की महिला नेता को भेजता था अश्लील मैसेज, दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 07 Jan 2020 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के अशोक नगर का एक युवक सोशल नेटवर्क के फेसबुक पर पंजाव की राजनीतिक पार्टी की महिला नेत्री को अशलील मैसेज भेजने में लगा हुआ था। इस मामले में महिला नेत्री ने पंजाब के फिरोजपुर के थाना मैटोर में आईटी एक्ट के तहत युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई।

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार दुबे ने मंगलवार को बताया कि, युवक पंजाब की महिला नेत्री को अशलील मैसेज भेजकर परेशान करने में लगा हुआ था। इसकी शिकायत मैटोर थाना फिरोजपुर में देते हुए महिला नेत्री ने मुकदमा दर्ज कराया था। पंजाब की फिरोजपुर पुलिस ने कोतवली आकर संपर्क किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अशोक नगर स्थित आरोपी युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें