नीलगाय से टकराकर स्कॉर्पियो कार खाई में गिरी
Agra News - एटा रोड पर काली नदी के पास नील गाय से टकराने के बाद स्कॉर्पियो कार खाई में गिर गई। घायलों को एटा मेडिकल कालेज भेजा गया। हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकाला गया। टक्कर में नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार के नंबर से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया।

थाना क्षेत्र में एटा रोड पर काली नदी के निकट नील गाय से टकराकर स्कॉर्पियो कार खाई में जा गिरी। कार सवारों की चीखपुकार पर जुटे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी घायलों को एटा मेडिकल कालेज भेज दिया है। हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। कार की टक्कर लगने से घटना स्थल पर नील गाय भी मृतावस्था में मिली। पुलिस के मुताबिक रविवार को जानकारी मिली कि एटा रोड पर एक कार नील गाय से टकराकर सड़क किनारे खाई में गिर गई है। कार में कई लोग सवार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए एटा मेडिकल कालेज भेज दिया। इसके बाद हाइड्रा की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला जा सका। पुलिस की मानें तो कार की टक्कर लगने से नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने के लिए कार के नंबर को ट्रैस किया है, जो दीपेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू भैया के नाम की बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया है, जिससे घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


