Agra News: बुलेट सवार युवकों ने स्कूटी सवार को पीटा, मुकदमा
Agra News: एकता क्षेत्र में स्कूटी सवार और बुलेट सवार युवकों के बीच बहस के बाद मारपीट हुई। पीड़ित हरी मोहन को गंभीर चोटें आई हैं। घटना 14 अगस्त की रात को हुई, जब बुलेट सवारों ने पीड़ित को गालियां दीं और उसके बाद उसे रोककर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Agra News: एकता के तोरा क्षेत्र में किसी बात को लेकर स्कूटी सवार की बुलेट सवार दो युवकों से बहस हो गई। कुछ दूर आगे चल कर बुलेट सवारों ने युवक को रोक लिया। गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इससे पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया। कलाल खेरिया निवासी हरी मोहन की तहरीर पर एकता पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के माध्यम के जरिए बताया कि घटना 14 अगस्त रात 10:30 बजे की है। वह स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। तोरा मंदिर से आगे पहुंचने पर पीछे से काली बुलेट पर सवार दो युवकों ने कथित तौर पर उस थूकने का प्रयास किया।
गालियां देने लगे। विरोध पर दोनों भाग गए। कुछ देर बाद बुलेट सवार दोनों युवक फिर लौटे। टीडीआई सिटी जलसा गार्डन के पास रोक कर मारपीट कर दी। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को बुलेट का नंबर बताया। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


