ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरानाटक मंचन से नगर निगम पर कटाक्ष

नाटक मंचन से नगर निगम पर कटाक्ष

मंच पर विराजमान अंधेर नगरी के चौपट राजा। उनसे सवाल पूछा गया कि सैकड़ों टन कूड़ा और गंदगी को हजम करने की कला कहां से सीखी। राजा जवाब देते हैं, शास्त्रों में पढ़ कर। साथ में एक दवा कंपनी की डाइजीन खा...

नाटक मंचन से नगर निगम पर कटाक्ष
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 07 Feb 2020 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता

मंच पर विराजमान अंधेर नगरी के चौपट राजा। उनसे सवाल पूछा गया कि सैकड़ों टन कूड़ा और गंदगी को हजम करने की कला कहां से सीखी। राजा जवाब देते हैं, शास्त्रों में पढ़ कर। साथ में एक दवा कंपनी की डाइजीन खा लेते हैं। वैसे यह उनकी प्राथमिकता का कार्य है। यह पहले भी कह चुके हैं, फिर यह सवाल क्यों। दूसरा सवाल था, अब कुकुरों के बाद किस पर टैक्स लगाने जा रहे हैं। राजा का जवाब था, हवा, पानी और सांसों पर। आपके चलने-फिरने और घूमने पर भी टैक्स लगेगा। फिर सवाल आया कि गड्ढों को लेकर क्या नीति है। जवाब था सड़क पर चलने वाले बदमाशी करते हैं, जहां गिरते हैं, गड्ढा बना देते हैं। भविष्य में इस पर काम किया जाएगा। पार्किंग ठेके को लेकर आए सवाल पर भी उलटा पुलटा जवाब दिया गया।

यह नजारे शुक्रवार दोपहर संजय प्लेस में पुलिस चौकी के बराबर में पार्किंग में चल रहे संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के आंदोलन के 25 वें दिन दिखाई दिए। अवैध पार्किंग वसूली के विरोध में यहां धरना चल रहा है। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए इस नाटक का राहगीरों ने भी आनंद लिया। लगभग डेढ़ घंटे के दौरान नगर निगम से संबंधित विषयों के कई दर्जन सवाल पूछे गए। इनका चौपट राजा ने उलटा-पुलटा जवाब दिया। मंच पर केएन अग्निहोत्री, ब्रजेंद्र सिंह बघेल, हीरेन अग्रवाल, विनय मित्तल, अशोक जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।

इन्होंने दिया समर्थन

सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रईसुद्दीन, इंडिया राइजिंग के आनंद राय, नितिन जौहरी, नरेश कुमार पारस ने भी समर्थन दिया।

आज जन संसद

शनिवार दोपहर दो बजे जन संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें आगरा के दोनों सांसदों एवं दोनों मंत्रियों के प्रतीक मंच पर बैठेंगे। लोगों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें