Agra News: नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का शुभारंभ
Agra News: आषाढ़ गुप्त नवरात्र के अवसर पर नालंदा प्राइड में नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह अनुष्ठान बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आदेश पर किया जा रहा है। नौ दिनों में आठ ब्राह्मण दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे, जिसका उद्देश्य आध्यात्मिक शक्ति और समृद्धि प्राप्त करना है।

Agra News: आषाढ़ गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर खंदारी हनुमान चौराहा स्थित नालंदा प्राइड में सूर्यसुता फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार, विधिवत पूजन एवं कलश स्थापना के साथ हुआ। संस्था के सचिव पुष्कल गुप्ता ने बताया कि बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आदेशानुसार एवं योगी आलोक नाथ के मार्गदर्शन में यह अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ में विद्वान आचार्य अवनीश पांडे, सत्यम मिश्रा, मिथिलेश, भरत त्रिपाठी, प्रदीप चौबे, पवन त्रिपाठी, रंगम त्रिपाठी सहित आठ ब्राह्मण नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का 100 बार संपुटित पाठ करेंगे।
योगी आलोक नाथ ने बताया कि गुप्त नवरात्र में किया जाने वाला संपुटित सप्तचंडी पाठ अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। उन्होंने कहा कि देवी महात्म्य में वर्णित सप्तचंडी पाठ केवल व्यक्तिगत सुख-समृद्धि का माध्यम नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के कल्याण का भी अनुष्ठान है। इन नौ दिनों में मां काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी (पीतांबरा), मातंगी और कमला की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस अवधि में श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए जप, पाठ, हवन एवं देवी उपासना से साधक को आध्यात्मिक शक्ति, आत्मबल, शत्रु बाधा से मुक्ति तथा मनोकामनाओं की सिद्धि प्राप्त होती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


