
सपा प्रवक्ता ने गंजडुंडवारा में एसआईआर के प्रति किया जागरू
Agra News - पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गंजडुंडवारा में सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने मतदाता जागरूकता के लिए लाउड स्पीकर का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि एसआईआर फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दी गई है, लेकिन मतदाताओं की सुस्ती बनी हुई है।
पटियाली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा गंजडुंडवारा में सोमवार को सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने एसआईआर के तहत अधिक से अधिक फार्म भरकर जमा करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा में बैठकर लाउड स्पीकर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। सपा प्रवक्ता ने बताया कि एसआईआर फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर से बढ़ाकर अब 11 दिसंबर 2025 कर दी गई है। हालांकि तिथि विस्तार के बावजूद मतदाताओं की सुस्ती कम नहीं हुई है। मतदाताओं को अभी और जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह स्वयं गंजडुंडवारा कस्बा और आसपास की बस्तियों में पहुंचे।
उन्होंने हाथ में माइक थामकर सीधे गलियों से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट हर नागरिक की आवाज़ है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि फ़ॉर्म भरने में देरी न करें और इसे अपने क्षेत्र के बीएलओ तक समय रहते अवश्य पहुंचाएं। यदि किसी मतदाता ने यह फ़ॉर्म जमा नहीं किया तो संभावना है कि उसका नाम मतदाता सूची से अपने आप हट सकता है। इसके बाद वह आगामी चुनावों में मतदान करने से वंचित रह जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि फ़ॉर्म जमा न करने वाले मतदाताओं के नाम 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं जोड़े जाएंगे, जिससे उनका वोट देने का अधिकार प्रभावित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




