ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामहिलाओं के लिए बनाया सखी बूथ

महिलाओं के लिए बनाया सखी बूथ

निर्वाचन आयोग मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार नये प्रयोग कर रहा है। इसी के तहत इस बार चुनाव में सखी बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इन सखी बूथों पर महिलाओं को तैनात करके यहां महिला मतदाताओं को मतदान के...

महिलाओं के लिए बनाया सखी बूथ
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 19 May 2019 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्वाचन आयोग मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार नये प्रयोग कर रहा है। इसी के तहत इस बार चुनाव में सखी बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इन सखी बूथों पर महिलाओं को तैनात करके यहां महिला मतदाताओं को मतदान के लिए रिझाने की कोशिश हो रही है। इस बार विधानसभा के उप चुनाव में खंदारी के होम साइंस इंस्टीट्यूट में सखी बूथ बनाया गया है।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक मात्र सखी पोलिंग बूथ बना है। होम साइंस इंस्टीट्यूट खंदारी पर कमरा नंबर पांच में बूथ नंबर 203 सखी बूथ है। इस बूथ पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं। यहां पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय के रूप में भी महिलाओं की ही तैनाती की गई है। इसके अलावा यहां तीन महिला कार्मिकों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। महिला वोटरों को किसी तरह की परेशानी न हो, उनके बैठने के लिए इस पोलिंग बूथ पर छायादार स्थल बनाया गया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इसमें कुल 1108 मतदाता हैं। इनमे 489 महिलाएं। 619 पुरुष मतदाता हैं। दोपहर 12 बजे तक इस बूथ पर 245 वोट पड़ चुके हैं। इसके अलावा होम साइंस इंस्टीट्यूट में पांच पोलिंग बूथ और हैं। मतदान बहुत धीमीं गति से हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें