
खेत पर ग्रामीण ने किया फांसी लगाने का प्रयास, गंभीर
Agra News - ढोलना थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय ग्रामीण कुंवरपाल ने खेत पर आत्महत्या के उद्देश्य से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, कुंवरपाल का अपने भाइयों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ढोलना थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने खेत पर आत्महत्या के उद्देश्य से फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीण को फंदे से उतार लिया। तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। परिजनों से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह करीब नौ बजे खेत पर 55 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र टोडी सिंह निवासी ढोलना के फांसी लगा लेने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए और उन्होंने कुंवरपाल को फंदे से उतार लिया।

तब तक कुंवरपाल की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुंवरपाल का अपने भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर घरेलू विवाद चल रहा था, इससे मानसिक रूप से आहत होकर कुंवरपाल ने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस को किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




