Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRPF and Senior Engineer Remove Illegal Occupation on Railway Land
रेलवे ने चांड़ी चौराहा व यार्ड के आस-पास से हटाए अतिक्रमण

रेलवे ने चांड़ी चौराहा व यार्ड के आस-पास से हटाए अतिक्रमण

संक्षेप:

Agra News - आरपीएफ और सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने चांड़ी चौराहा और कासगंज यार्ड के पास रेलवे भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने का अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से कई अस्थाई दुकानों और खोखों को हटाया गया। इस दौरान 55 अतिक्रमणकारियों को रेलवे भूमि से मुक्त कराया गया।

Nov 17, 2025 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

आरपीएफ व सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ने शहर के चांड़ी चौराहा व कासगंज यार्ड के आस-पास रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा को अभियान चलाकर मुक्त कराया है। सोमवार की सुबह रेलवे की भूमि पर रखे लकड़ी के खोखे, अवैध रूप से चल रही मिष्ठान की दुकानों को जेसीबी से हटा दिया है। अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। बुधवार को सीनियर सेक्सन इंजीनियर कार्य राकेश कुमार गौतम व आरपीएफ के साथ कासगंज यार्ड के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। जेसीबी के मदद से रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जे को हटा दिया गया। अतिक्रमण कारियों ने चांड़ी रोड पर रेलवे की भूमि पर रखे अस्थाई लकड़ी के धोखे लोहे के खोखे आदि की मिठाइयां इत्यादि की दुकान खोल रखी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिनको जेसीबी मशीन एवं हाइड्रा द्वारा रेलवे भूमि से हटा दिया गया है। वर्तमान में रेलवे ने उपरोक्त स्थल से अपनी रेलवे भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर लिया है। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 5 के सामने जीआरपी बैरक के पास स्थानीय लोगों ने रेलवे भूमि पर उपले, बिटोरे एवं गोबर के ढेर रेलवे पर लगा रखे थे। जिसको जेसीबी मशीन द्वारा रेलवे में से हटा दिया गया है। इस अभियान में लगभग 55 अस्थाई अतिक्रमण को रेलवे भूमि से हटाए गए हैं। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। इस दौरान प्रमुख रूप से सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ नरेश कुमार मीणा, आपीएफ की उप निरीक्षक भारती तोमर, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र पाल, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, विश्राम सिंह, हरेंद्र कुमार, नितिन कुमार प्रेमी, बृजपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, राज किशोर, मुकेश कुमार, आशु वर्मा, राजू बैरवा, वीरेंद्र पाल, सुमित कुमार आदि रेलवे कर्मी मौजूद रहे।