Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRobbery at Microfinance Office Thieves Steal 11 Lakh Rupees in Malpura

धनौली में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 11 लाख की नकदी चोरी

Agra News - धनौली क्षेत्र के सिरौली मार्ग पर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरों ने ताले तोड़कर 11 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 18 Aug 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
धनौली में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 11 लाख की नकदी चोरी

थाना मलपुरा के तहत धनौली क्षेत्र के सिरौली मार्ग पर चोरों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाया। ताले तोड़कर 11 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। सिरौली मोड स्थित अजीजपुर (धनौली ) में भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड का बैंकिंग सेंटर है। सेंटर प्रबंधक खेरागढ़ के गड़र पुरा निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सेंटर के ताले चटके मिले। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। अंदर तिजोरी भी टूटी थी। अभिषेक ने बताया कि चोर 11 लाख से अधिक की नगदी चुरा कर ले गए हैं।

केंद्र से सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब मिली। कैमरे भी चटके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई। पुलिस ने आसपास के एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। सेंटर स्टाफ से भी पूछताछ की। इधर थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।