ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआवास विकास की सड़कें हो जाएंगी गड्ढा मुक्त

आवास विकास की सड़कें हो जाएंगी गड्ढा मुक्त

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता शहर में मुख्य मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्य के क्रम को आगे बढ़ाते हुए महापौर नवीन जैन ने आवास विकास कॉलोनी में तीन बड़ी...

आवास विकास की सड़कें हो जाएंगी गड्ढा मुक्त
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 25 Oct 2021 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में मुख्य मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्य के क्रम को आगे बढ़ाते हुए महापौर नवीन जैन ने आवास विकास कॉलोनी में तीन बड़ी सड़कों के नर्मिाण और मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने शनिदेव मंदिर से सेक्टर दस स्थित पल्लवी होटल तक सड़क का डामरीकरण और इंटरलॉकिंग साइडपटरी, लोहामंडी जोनल कार्यालय से सेंट्रल पार्क तक सड़क के डामरीकरण और निहाल काम्पलेक्स मार्ग के डामरीकरण और साइडपटरी कार्य का शिलान्यास किया। इन पांचों कार्य पर करीब चार करोड़ की लागत आएगी।

नवीन जैन ने कहा कि दिवाली तक शहर की मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवास विकास कॉलोनी की मुख्य सड़कों की हालत खराब थी। यह शहर की बड़ी और मुख्य कॉलोनी है। इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। बड़े स्कूल, अस्पताल, पार्क और सरकारी कार्यालय इन मार्ग पर स्थित हैं। सेंट्रल पार्क पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित है। पार्षद सुषमा जैन ने कहा कि उन्होंने कुछ माह पहले ही आवास विकास कॉलोनी की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर महापौर को मांगपत्र सौंपा था। क्षेत्र की जनता की दिक्कतों को देखते हुए महापौर ने आवास विकास की सड़कें बनवाने का निर्णय लिया है। इस दौरान दीनदयाल मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, अनिरुद्ध भदौरिया, विनय अग्रवाल, पार्षद श्यामवीर सिंह, डा. मंजुला सिंह, संजू सिकरवार, मनीष अग्रवाल, रवींद्र जैन हेमा, नरेश राजपूत, दीपेश अग्रवाल, केशव छावड़ा, शशांक प्रभाकर, विनय मिश्र, शैलू अग्रवाल, पॉली यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें